
इस दौरान जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर दुष्कर्म की घटनाएं बड़ी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।उक्त कार्यक्रम में भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजारी बालोद,रति राम कोसमा जिला महामंत्री , कृष्ण दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ,प्रशांत बोकडे जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ,अंचल प्रकाश साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी , दाऊद खान जिला सचिव, रोहित सागर ब्लॉक महामंत्री बालोद ग्रामीण, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए ।




















