प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Balod जिले के गंगा मईया मंदिर में 9 सौ आस्था का कलश हुआ प्रज्जवलित….9 दिनो तक माता आराधना के साथ होंगे ये कार्यक्रम

बालोद-चैत्र नवरात्रि रविवार से शुरू हो गया हैं। आज से नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा की जाएगी। जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल गंगा मैया मंदिर में आज दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ 900 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई। ग्रामीण अंचलों में स्थापित माँ शीतला के मंदिरों में ज्योतिकलश की प्रज्ज्वलित की गई हैं।जिले सहित ग्रामीण अंचलो में चैत्र नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरो में मनोकामना ज्योति कलश स्थापित की गई हैं।देवी मंदिरों को रंगरोगन कर रोशनी से सजाया गया है। शहर के मां शीतला मंदिर, मां चंडी मंदिर, कपिलेश्वर, दुर्गा मंदिर, महामाया, ठाढ़ महामाया सहित अन्य मंदिरों व ग्रामीण अंचलों के देवी देवालयों, मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की गई है।

गंगा मैया मंदिर में 900 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर झलमला के गंगा मैया मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 30 मार्च को दोपहर 12 बजे 900 ज्योति कलश की स्थापना के साथ 05 अप्रैल को दोपहर एक बजे हवन अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू होगा। 06 अप्रैल को शाम 4.30 बजे कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अप्रैल को महाअष्टमी पर शाम 4 बजे से मंदिर ट्रस्ट एवं कन्याभोज दानदाताओं के सौजन्य से कन्याभोज होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से वृंदावन के आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री एवं सहयोगी पंडित शत् चंडी यज्ञ एवं दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ करेंगे। माता सेवा गायन स्पर्धा 30 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। जो दोपहर एवं रात्रि में होगी। तीन दिनों में 8 माता सेवा गायन मंडलियां सहभागिता देंगी। श्रेष्ठ तीन मंडलियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव भी

गंगा मइया धर्ममंच में इस बार प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव भी होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ का भी सहयोग शामिल है। प्रतिदिन संध्या 7 बजे मां भगवती गंगा जी की संध्या-आरती होगी। भक्तजनों के लिए पूडी-सब्जी सेवा, भोग-प्रसाद सेवा, दालभात प्रसादी सेवा, माताजी के प्रसाद के पैकेट की सुविधा एवं निःशुल्क जूता-चप्पल स्टैंड की सुविधा जारी रहेगी। मंदिर परिसर में स्थापित गंगाधारी पशुपतिनाथ के दर्शन का विशेष अवसर नवीन आकर्षण का केन्द्र होगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी व्यवस्था संचालित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!