
बालोद नगर पालिका में बीजेपी के 12 पार्षदों में से वार्ड 02 के पार्षद कमलेश सोनी ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा. कांग्रेस की तरफ से विनोद शर्मा मैदान में थे। कांग्रेस के 08 पार्षदों ने मतदान किया. नगर पालिका अध्यक्ष और 20 पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया. जिसमे बीजेपी के कमलेश सोनी को 13 मत मिले और वह जीत गए।बालोद नगर पालिका में भी बीजेपी के कमलेश सोनी ने कांग्रेस के विनोद शर्मा को 13-08 मतों से हराया।बालोद नगर पालिका में भी बीजेपी का उपाध्यक्ष चुन कर आया।वही नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने इस जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा तथा भाजपा के पूरे कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया है।जीत के बाद भाजपा खेमे में जोरदार जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी करते हुए विजय प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर और गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















