प्रदेश रूचि

तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर मतदानदलों को किया गया रवाना….मतदान दल को मिठाई खिलाकर तथा पुष्प भेंटकर दिए शुभकामनाएंस्वच्छता दीदीयो के लिए खुला राहत और सौगातों का पिटारा..अब मिलेगी छुट्टियों के साथ ये सुविधाएंकक्षा 4 की छात्रा ने स्कूल के वासरूम का फ्लश बटन दबाते ही हुआ विस्फोट..घटना में स्कूली छात्रा हुई घायल…इस स्कूल का मामलानवनिर्वाचित नपाध्यक्ष से मिले खिलाड़ी.. ऐतिहासिक जीत पर दिए बधाई, नपाध्यक्ष के सामने रखे ये समस्या..तो नपाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को किए आश्वस्त और बोले…बालोद नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन, क्या सामान्य को दी जा सकती है कमान, PIC में किसे मिलेगी जगह


निकाय चुनाव के पहले सियासत हुई तेज….पूर्व सीएम ने बालोद जिले के 4 अलग अलग मंचो से भाजपा पर किया तीखा प्रहार…बोले मोदी का नशा उतर गया निकाय चुनाव के बाद साय का भी नशा उतरेगा…और क्या बोले..पढ़े पूरी खबर

बालोद।बालोद नगर पालिका चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार की कमान संभालने अब स्टार प्रचारक भी मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं विगत दिनों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबंधित किया था। इसी क्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बालोद शहर के दौरे पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद शहर के बुधवारी बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष पद्मनी नन्नू साहू और शहर के 20 वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच से भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा ।भूपेश ने योजनाओं के संचालन में वादा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया। भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति को प्रदेश भर में मजबूत बताया है।

मोदी का नशा उतर गया अब विष्णुदेव साय का नशा उतरना है,भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने आप को अवतरित पुरुष समझते थे। भाजपा लोकसभा में 400 पार के नारे लगा रहे थे लेकिन देश की जनता ने 240 में समेट दिया था जिसके बाद मोदी ने कहा कि मैं भी एक इंसान हु कहने लगे।6 महीने में ही मोदी का नशा उतर गया है।अब साय का नशा उतरना है।बालोद के सभी पार्षद को जीताओ विष्णुदेव सरकार का नशा उतर जाएगा।


जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है,भूपेश बघेल

युवा और महिलाएं कांग्रेस की सभाओँ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि 13 महीने की भाजपा सरकार से सभी त्रस्त है. व्यापार और व्यवसाय चौपट है. ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा का काम नहीं चल रहा है. शहरी क्षेत्र में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं चल रहा है। किसानों को खाद, यूरिया और डीएपी नहीं मिल रहा है. जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है. भ्रष्टाचार अपने चरम पर है ।

भूपेश के कारण धान का दाम प्रति क्विंटल 31 रुपए मिल रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि सड़क बिल्डिंग बनाने से विकास नहीं होता, गरीब के जीवन में बदलाव आए यही विकास है। 5 साल में हमारी कोशिश रहा। हमारी सरकार ने अनेक योजनाएं बनाए।शिक्षा स्वस्थ परंपरा तीज त्योहारों और संक्रांति बढ़ावा देने का काम किया है।भाजपा सरकार आते ही सब योजनाओं को बंद कर दिया है। हमने किसानों को 25 रुपए क्विंटल धान खरीदने का काम किया है। भूपेश के कारण धान का दाम प्रति क्विंटल 31 रुपए मिल रहा है।भूमिहीन को 10 हजार रुपए दिया।बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया।35 किलो अनाज सब को दिए है। कोरोना महामारी के समय के 3 माह का एक मुश्त राशन देने का काम किए है।मुफ्त दवाएं इलाज दिए है।गरीब बच्चे के लिए आत्मानंद स्कूल खोले थे।आज स्कूल के शिक्षकों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है।भाजपा ने 3 हजार स्कूल बंद कर दिए थे।सरकार आत्मानंद स्कूल पर षड्यंत्र कर रही है।

चुनाव के बाद महतारी वंदन आधे लोगों का कट जाएगा,संगीता सिन्हा

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने 1 से 20 वार्ड में हुए विकास को गिनाया,भाजपा वाले कहते है कि 10 साल में कोई विकास नहीं होने का आरोप लगा रहे है।भाजपा ने जमीन बेचने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में 500 सिलेंडर मिलने वायदा किया था।लेकिन आज नहीं दिया।बिजली बिल हाफ भूपेश बघेल ने किया था।भाजपा ने बिजली बिल बढ़ाया दिया। 2 से 3 हजार बिल आ रहा है। चुनाव के बाद महतारी वंदन आधे लोगों का कट जाएगा।बीजापुर में भाजपा ने पीएम आवास के लिए स्टाल लगाकर फार्म भरवा रहे है।भाजपा चुनाव जीतने का तरीका है।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 31 रुपए देने का वायदा किया था।चुनाव में राजनीति करते है।नगर पालिका चुनाव स्थानीय वार्ड पार्षद करते है।अपने क्षेत्र के विकास के लिए ठोक बजाकर चुनाव में मतदान करने की अपील मतदाताओं से किया है।

जनता के सेवक रूप में काम करना चाहते है पद्मनी साहू

नगर पालिका अध्यक्ष पद के काग्रेस प्रत्याशी पद्मनी नन्नू साहू ने कहा कि 10 साल में बहुत सारा योजना लाए है।उपाध्यक्ष रहकर जनता की सेवा की हु।एक बार पार्षद रही।अब काग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए टिकिट दिया है। जनता के हक के लिए सरकार के खिलाफ़ लड़ेंगे।बालोद के विकास के लिए लड़ाई लड़ेंगे। अध्यक्ष रहकर जनता की सेवा करना चाहते है जनता के सेवक रूप में काम करना चाहते है।पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, विकास चोपड़ा, कृष्णा दुबे,रामजी भाई पटेल,चंदेश हिरवानी,पुरूषोतम पटेल,यज्ञदेव पटेल, ओमप्रकाश गजेंद्र,प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्थानीय जनता मौजूद रहे।मंच का संचालन धीरज उपाध्याय और आभार प्रदर्शन अंचल साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!