प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

टाइल्स दुकान संचालक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार…… सरिया एवं तार सप्लाई करने का झांसा देकर दुकान संचालक से की 2 लाख 67 हजार 875 रुपए की धोखाधड़ी

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नेवाड़ा की टाइल्स दुकान संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ऑर्डर के आधार पर सरिया एवं तार सप्लाई करने का झांसा देकर दुकान संचालक दानवीर साहू से 2 लाख 67 हजार 875 रुपए धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार ने बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है। ग्राम चिरचारी (गुरुर) निवासी व दुकान संचालक दानवीर साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 दिसंबर 2024 को मोबाइल से कामधेनु टीएमटी लिमिटेड को सर्च किया था। 7 और 8 जनवरी को मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि कामधेनु लिमिटेड रायपुर से बोल रहा हूं। सरिया और तार का रेट पूछा तो ज्यादा रेट बताया, इसलिए ऑर्डर नहीं किया।उन्होंने बताया कि वह बार-बार कॉल कर रहा था। पीडीएफ बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से खाताधारक का नाम, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफसी कोड, बैंक का नाम, बैंक ब्रांच नाम व कामधेनु लिमिटेड बिक्री के संबंध में ऑफिस पता सहित बायोडाटा भेजा। जानकारी सही लगने पर पहले 2 लाख 46 हजार 500 रुपए, फिर 21 हजार 375 रुपए राशि कामधेनु लिमिटेड संबंधित बैंक को ट्रांसफर किया। ऑर्डर करने के बावजूद अब तक सरिया और तार नहीं भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!