
बालोद। प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से बालोद शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। नया बस स्टेंड सहित शहर के अलग-अलग स्थान पर कचरा फैल रहा है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील नगर पालिका से की है।बालोद शहर के 20 वार्डों में नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों के सहारे साफ-सफाई की जाती है। इन दिनों विभिन्न मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल में हैं। हड़ताल में चले जाने के कारण बालोद शहर की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं।शहर के चौक-चौराहों की साई नहीं हो पा रही है, जहां देखो वहीं कचरा पड़ा हुआ है। नालियां भी जाम हो गई है। पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। इसके कारण वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब आने वाले दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी। शहर सहित बस स्टेंड में कचरों का ढेर दिख रहा है, जिले में कुल आठ नगरीय निकाय है, जिसमें बालोद व दल्लीराजहरा नगरपालिका तथा गुरुर, डोडी , डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा व चिखलाकसा नगर पंचायत है। आगामी माह में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने है। अब ऐसे में निकायों में कार्यरत कर्मचारी अपनी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का रुख कर रहे है। जिले के आठ निकायों के 340 प्लेसमेंट कर्मचारी 19 नवंबर से तीन सूत्रीय मांगों कोई लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज हड़ताल का 24 वां दिन है। इनके हड़ताल पर जाने से जहां रोजमर्रा की व्यवस्था चरमरा गई हैं। कचरा भर जाने से नालियां जाम हो गई है, सड़क पर कचरों का ढेर नजर आ रहा है। समय पर न कचरा उठ पा रहा और न ही नलों के वाल्व समय पर खुल रहे हैं।