प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम विचारपुर के ग्रामीणों से मुलाकात…ठेकेदार के चंगुल से छुटने पर ग्रामीणों ने जताया पुलिस और जिला प्रशासन का आभार*

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी- जिला कलेक्टर  तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने आज महाराष्ट्र के धाराशिव जिला के तुलजापुर थाना अंतर्गत गुलहल्ली गांव में ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती रोककर काम कराने के मामले में पीड़ित ग्राम विचारपुर के ग्रामीणों से मुलाकात किए।

ग्रामीणों ने बताया कि महाराष्ट्र नांदेड़ के ठेकेदार ने हम सभी मजदूर ग्रामीणों को मिर्ची तोड़ने के नाम से मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र नांदेड़ ले गया था लेकिन ठेकेदार ने मिर्ची तोड़ने का काम न करवाकर गन्ना कटाई के काम में जबरदस्ती लगाया। हम सभी ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन जान बुझकर हमारे इच्छा के विरुध्द कार्य कराते रहे और ठेकेदार ने किसी भी प्रकार का मजदूरी का भुगतान नही किए है।

कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा ग्रामीणों को ठेकेदार के विरूध्द कड़ी कार्यवाही एवं मजदूरी का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिए है। साथ ही आम जनता से अपील है कि अन्य राज्यों में नौकरी मजदूरी के लिए जाते समय अपने गांव के कोटवार व थाना प्रभारी को अवश्य सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!