प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र से सीएम साय करेंगे धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ..सीएम साय आज बालोद जिले के विभिन्न कार्यक्रमो में होंगे शामिल

 

बालोद….मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे…. गुंडरदेही ब्लाक के भांठागांव में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे..इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे.

आपको बतादे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 14 नवम्बर को दोपहर 01.35 बजे रायपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.55 बजे बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद बी में हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे ग्राम भांठागांव में दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक धान खरीदी के शुभारंभ व अवलोकन करेंगे तथा जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 03.35 बजे हाईस्कूल मैदान माहुद बी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!