प्रदेश रूचि

रेलिंग से टकराकर यात्री बस पलटी….घटना में कई यात्री हुवे घायल

बालोद। आज दोपहर जिले के डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में में यात्रियो से सवार  मुस्कान ट्रैवल की बस पलट गई। दुर्ग से डौंडीलोहारा आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराते हुए रोड से करीब 5 फ़ीट नीचे जा गिरी। घटना के समय बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार सभी यात्रीयों को चोट आई है जिसमें 12 से अधिक यात्री हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस के कंडक्टर को भी गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद घायलों का इलाज डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। हादसे के बाद डौंडीलोहारा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची । एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों की मानें तो बस चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बाद थाने पहुंचकर स्वयं बस चालक ने आत्मसमर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!