प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

विस लोस चुनाव के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा कांग्रेस..कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर बनाए ये रणनीति

 

बालोद…विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब अगले कुछ महीनो में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव किया जाना है । जिसको लेकर अब राजनीतिक दलों ने फिर एकबार कार्यकर्ताओ को चार्ज करना शुरू कर दिया है।इसी परिपेक्ष्य में बालोद जिले के कांग्रेस पार्टी द्वारा बालोद के राजीव भवन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सम्बंध में समस्त कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा नें कार्यकर्ताओं को अभी से सभी वार्ड में जाकर लोगो से रूबरू होने तथा युद्ध स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया, इस दौरान विधायक सिन्हा ने भाजपा सरकार के दस माह के कार्यकाल के ऊपर ऊपर चर्चा की एवं कांग्रेस के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल पर प्रकाश डाला, पूरे विधानसभा में स्वीकृत कार्यों को रोकने का आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाया।

कार्यक्रम को यज्ञदेव पटेल, पूर्षोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, रामजी भई पटेल, कल्याणी चंद्राकर, धनेश्वरी सिन्हा, रविप्रकाश यादव, मुरलीधर भुआर्या, गजेंद्र भेंडिया ने सम्बोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य को पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िम्मेदारी से पूरा करने का एवं आरक्षण पश्च्यात योग्य उम्मीद्दवार चयन कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश हिरवानी ने एवं आभार प्रदर्शन चिदाकाश आर्य ने किया। उक्त बैठक में प्रेमचंद क्षिरसागर, खेमरज पूरी गोस्वामी, अश्वनी साहू, माधव डडसेना, रामचंद्र धृतलहरे, नंदूराम, दशरथ सिन्हा, प्रेमलाल गवालवंशी, नीलम कुमार साहू, इंसान निषाद, मोहनीश पार्कर, भूषण श्रीवास्तव, पुराणिक साहू, योहैन प्रधान, हेमंत कुमार यादव, देवकुमार, पटेल, राकेश उईके, ऐनुरम साहू, उदय अरेंद्र, मुरारी लाल सूखतेल, रविशंकर कोटेंडरा, जनार्दन निषाद, शम्भु साहू, ओमप्रकाश गजेंद्र, बालकदस मनिकपूरी, जितेंद्र पटेल, खिलेंद्र कुमार, ख़ोरबहरा पटेल, पूर्षोत्तम पटेल, जामिल बक्श, कमलेश श्रीवास्तव, कृपा राम साहू, रामलाल साहू, द्रोणाचार्य, साहू, देवेंद्र साहू, रोहित सागर, राजेंद्र सोनकुटिया, रघुनाथ साहू, देवधर प्रसाद, प्रेमलाल सिन्हा, मृत्युंजय सिन्हा, उत्तम सिंह साहू, फूल सिंह साहू, शैलेंद्र कुमार ठाकुर, बनसीलाल साहू, शलेंडरा कुमार ठाकुर, गोपी हिरवानी एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!