प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Breaking:- एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी मामले राजनांदगांव पहुंची मुंबई पुलिस…क्या है मामला पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरूचि पर

 

रायपुर /राजनांदगांव – छग से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है । सोशल मीडिया X पर एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला छग के राजनांदगांव का एक नाबालिक होने की बात सामने आई है जानकारी के अनुसार नाबालिग राजनांदगांव के ही एक कारोबारी का पुत्र है।
मामले को लेकर मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंच चुकी है इस टीम में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बनाए जांच टीम में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पूरी राजनांदगांव पहुंची है।.इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम 17 साल के नाबालिग साहू 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । आपको बतादे एयर इंडिया के फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट के बाद फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट में अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। जिसके बाद मामले की जांच को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई थी ।इस पूरी टीम का नेतृत्व 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे है । और जांच में जुटी मुंबई पुलिस की टीम अब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंच चुकी है । मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट चुकी है । बहरहाल देखना होगा मामले को लेकर क्या खुलासा होता है आखिर नाबालिको द्वारा इस पोस्ट पीछे क्या कारण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!