बालोद। पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने छग सरकार के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट मुलाकात कर सजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोरर में औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है। राकेश यादव ने कहा कि उद्योग के श्रेत्र में बालोद हमेशा उपेक्षित रहा है जिसके कारण यहा के शिक्षीत बेरोजगार एवम् यूवा उद्यमियों को बाहर अन्य शहरों में जाकर भटकना पड़ता है। यादव ने बताया कि विधानसभा बालोद के ग्राम पंचायत सोरर विकास खण्ड गुरुर में २५एकड रिक्त भुमि उपलब्ध है उक्त भुमि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र हेतु किया जा सकता है जिससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।




















