प्रदेश रूचि

*भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में ही किया गिरफ्तार*

बालोद। भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी केशव ठाकुर निवासी ग्राम भर्रीटोला कुसुमकसा ने शुक्रवार को संजय ठाकुर निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जो कि गांव कोटेरा के फार्म हाउस बाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा है, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा मे मर्ग क्रमांक 46/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मामला प्रथम दृष्टया पाया जाने से अपराध क्र 117/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम किया गया। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा का बारिकी से निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुला कर उनके द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी के नेतृत्व में टीम बना कर गांव में मुखबीर लगाया गया। घटना के संबध में जानकारी प्राप्त कर घटना स्थल जो देवलाल ठाकुर कें फार्म हाउस बाड़ी जो ग्राम कोटेरा में है जिसमें चौकीदार भुनेष्वर नेताम है । प्रार्थी केषव ठाकुर जो अन्य बाड़ी का चौकीदार है बताया कि कल शाम मृतक ओ और आरोपी भुनेष्वर ठाकुर वंहा पर बैठ कर शराब पिये थे और उन दोनो के बीच विवाद भी हुआ था।

इस सूचना पर टीम द्वारा चौकीदार भुनेष्वर ठाकुर को पकड़कर पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था बाद क्रास चेक करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि कल शाम को भुनेष्वर ठाकुर, केषव ठाकुर और संजय ठाकुर ग्राम कोटेरा के बाड़ी में शराब पी रहे थे। कि संजय बार बार उसकी पत्नि जो वंहा खाना बना रही थी के पास जा रहा था। जिससे भुनेष्वर ठाकुर और संजय का झगड़ा हो गया। इसके बाद रात को केषव और भुनेष्वर की पत्नि दोनो वहां से चले गये थे कि रात करीबन 09/10 बजे भुनेष्वर और संजय का फिर आपस में झगडा हुआ जिससे संजय उसकी पत्नि के बारे में अपषब्द बोल रहा था। जिससे भुनेष्वर आक्रोष में आकर बाड़ी में रखे टंगिया से संजय के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। आरोपी भुनेष्वर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है । आरोपी भुनेश्वर ठाकुर द्वारा पूर्व में हत्या के मामले में जेल काट चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!