प्रदेश रूचि

*भाजपा प्रदेश।प्रवक्ता के फार्म हाउस में फार्म के चौकीदार ने अपने मित्र के साथ की पार्टी फिर कर दी हत्या…क्या है पूरा मामला ..पढ़े प्रदेशरुचि पर*

बालोद। बालोद जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही ही।छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में खून से लथपथ 50 वर्षीय बुजुर्ग संजय ठाकुर की लाश मिली है । बुजुर्ग व्यक्ति की धार दार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है । पूरा मामला डौंडी लोहारा थाना अंतर्गत कोटेरा से खरखरा बांध जाने वाले मार्ग पर स्थित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस का है। मृतक संजय ठाकुर कोटेगा गांव का रहने वाल है । घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर।पहुंच जांच में जुटी हुई थी…वही जांच के दौरान पुलिस ने शंका के आधार पर फार्म हाउस के चौकीदार भुनेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आया हुआ था जिसके।बाद मृतक और चौकीदार देर रात तक एक साथ शराब पार्टी की थी। इस दौरान दोनों में आपसी विवाद के चलते चौकीदार ने संजय ठाकुर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई बहरहाल पूरे मामले पर पुलिस कुछ देर में मामले।की खुलासा भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!