प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद रेलवे स्टेशन निरीक्षण में पहुंचे DRM… ईधर चेंबर ऑफ कॉमर्स और परिवहन संघ पदाधिकारियों ने मिलकर किए ये मांग

बालोद।शुक्रवार को रेलवे स्टेशन बालोद के निरीक्षण पर पहुंचे वरिष्ठ रेलवे मंडल के प्रबंधक रायपुर अवधेश कुमार त्रिवेदी को चेंबर ऑफ कामर्स और ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमे रेलवे के संबंध में विभिन्न समास्याओं का समाधान करने की माग किया गया। ज्ञापन में बताया गया की वर्तमान में दल्लीराजहरा से दुर्ग के मध्य चलने वाली पैसेंजर कं. 07826 प्रातः 6.50 बजे सप्ताह में मात्र तीन दिन के लिये चलाया जा रहा है। उसको सप्ताह में सातों दिन चलाकर बिलासपुर तक बढ़ाया जाकर उसको वापिस अंतागढ़ तक किया जावे। ताकि यहां के व्यापारियों एवं आम जनता को बिलासपुर आने-जाने हेतु सीधा साधन मिल सके । प्रातः 6.15 बजे चलने वाली पैसेजर कं. 08816 जो रायपुर तक जाती है उसमें बोगी संख्या बढ़ाई जावे, क्यों कि उक्त पैंसेजर अंतागढ़ से ही यात्रियों से भरी होती है, और उसमें अन्य स्टेशनों के यात्रियों को खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ता है। बालोद रेक पाईंट दक्षिण मध्य रेलवे का बहुत महत्वपूर्ण सर्वाधिक आय देने वाला रेक पाईंट होने के बावजूद यहां के सड़को की हालत खराब है। उसे तत्काल रेक पाईंट के दोनों ओर चौड़ीकरण कर पक्का सड़क निर्माण किया जावे एवं टीन शेड निर्माण करवाई जावे। ज्ञापन सौंपने चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजू पटेल , परिवहन संघ के अध्यक्ष मनोज चांडक , चेंबर सचिव संजोग टावरी , ओम प्रकाश शर्मा ,प्रफुल पटेल ,कैलाश बिसाई, संजय दुबे , भवानी शर्मा , श्याम माधवानी , टिकेंद्र साहू सहित अन्य व्यापारी शामिल


ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संघ ने डीआरएम को सौपा ज्ञापन

ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संघ ने रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर बालीद रैक पाईंट मार्ग की मरम्मत करने की माग किया है।ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संघ बालोद के अध्यक्ष मनोज चांडक ने बताया कि बालोद रैक हेड के अंतर्गत रैक पाईंट में ट्रेको के आवागमन के लिए एक मात्र सिंगल रोड है। जहा लादान के लिए ट्रैको जाना पड़ता है। वर्तमान में रैक पाईंट में बड़े बड़े गड्डे निर्मित हो चुके है। उक्त मार्ग से ट्रको को रैक पाईंट मो लोडिग और अन लोड के लिए भेजते है।जिससे आए दिन वाहनों में तकनीकी खराबी हो जाती है।जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। उक्त मार्ग बड़े बड़े गड्डे होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

 

प्रमुख 5 मांगे

मेन सड़क मार्ग से रैक पाईंट में पक्की सड़क का निर्माण करने

रैक पाईंट में सेड निर्माण करने

रैक पाईंट में प्रकाश की व्यवस्था करने

रैक पाईंट में साफ सफाई नियमित करने

रैक पाईंट में मजदूरों के वाहन के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने मांगे शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!