Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…GST कोरियर इनकम टैक्स के नाम पर किया था 24 लाख से अधिक की ठगी…बिहार के जंगल से आरोपी को किए गिरफ्तार

बालोद। नवादा पुलिस की सहयोग से बालोद पुलिस व साइबर सेल ने मास्टर माइंड साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार के कब्जे से 24 लाख 92 हजार रूपये नगदी, 03 नग मोबाईल फोन, बैंक एटीएम 03 नग, बैंकपासबुक 03 नग बरामद किया है। शनिवार को एसपी एस आर भगत ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के समक्ष उक्त मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि प्रार्थी शुभम ठाकुर पिता स्व. धुरउ राम ठाकुर निवासी पथराटोला ने 22 मई को राजहरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात मोबाईल 628****775 व 72*****36 धारक द्वारा उसके मोबाईल पर फोन कर मुम्बई मेन बांव से बोल रहा हूं आपका आरवीआई चार्ज, जीएसटी चार्ज, इनकम टैक्स बाकि है जो जमा नही करने पर आपके खाते का सम्पर्ण राशि सरकारी खाते में चला जायेगा जो वापस नही आयेगा कहने पर प्रार्थी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर द 17 फरवरी से 06 मई तक यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के बताये हुए खातो में कुल 24 लाख 92 रूपये रकम डाला गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 145/2024 धारा 420 भादवि 66 डी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


एस आर भगत ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना राजहरा के द्वारा अन्नात आरोपी के संबध में तकनीकी साक्ष्य, बैंक डिटेल, केवायसी डिटेल, बैंक एटीएम सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर आरोपी का लोकेशन नवादा बिहार का होना पाया गया।आरोपी के पतासाजी हेतु सीएसपी राजहरा  देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजहरा  सुनील तिर्की के हमराह सायबर सेल व थाना राजहरा से 05 सदस्यीय विशेष टीम बना कर आरोपी पतासाजी हेतु विहार रवाना किया गया था। टीम द्वारा गया बिहार जाकर खाता व आधार की जानकारी लेने पर वहां अज्ञात आरोपी के दिये निवास पर जाने से वहां उस व्यक्ति के नाम का कोई नही होना पाया गया। खाता धारक के आधार व बैंक खाता से संबधित कोई भी साक्ष्य वहां नहीं मिलने पर टीम द्वारा जिला नवादा शेखपुरा एवं जिला नालंदा बरबिगा जाकर वहां पर लगे एटीएम मशीन से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने टीम द्वारा कैम्प किया गया जिसके बाद भी आरोपी के संबध में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। टीम द्वारा ठगी करने वाले संदिग्ध गांव का पता करने पर ग्राम महरत, शेखपुरा सराय, कतरीसराय, पांची के कुछ ठग इस प्रकार के ठगी करते है पता चला। टीम द्वारा जिला नवादा थाना शाहपुरा क्षेत्र के ग्राम महरत के बिहड़ जंगल में ग्रामीण वेशभूषा धारण कर वहां कैम्प कर आरोपी के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। एटीएम से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से गांव के लोगो से पूछताछ कर आरोपी के संबध में पतातलाश का प्रयास किया गया। किन्तु आरोपी के संबध में कोई विशेष सुराग नही मिल पा रहा था।

तब टीम द्वारा जंगल की और जाकर वंहा दो तीन लोगों से पूछताछ करने पर सीसीटीवी फुटेज में आये आरोपी कि पहचान कर आरोपी सोनू कुमार पिता रविभूषण भूमियार उम्र 19 साल पता ग्राम महरत बाना शाहपुर जिला नवादा बिहार को बिहड़ जंगल से टीम द्वारा घेराचंदी कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी अपने कथन में बताया कि उनके द्वारा फर्जी तरिके से पश्चिम बंगाल से सिमकार्ड खरीद कर और ग्राम डेल्हा जिला गया में फर्जी बैंक खाता खुलवाया था तथा फेशबुक के माध्यम से छत्तीसगढ का मोचाईल नम्बर प्राप्त कर उन्हें किसी भी प्रकार से ठगी करता है। और बताया कि नजदीक के शेखपुरा व बरचिगा के एटीएम में जाकर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को अपने घर के अलमारी में सुरक्षित रखा है। जिसे आरोपी के निशानदेही पर टीम द्वारा स्थानीय चाना शाहपुर से मदद लेकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 03 नग भोचाईल जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!