प्रदेश रूचि

बालोद में मेडिकल कॉलेज और कृषि विश्वविद्यालय प्रारंभ कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व नपाध्यक्ष राकेश यादव ने सांसद को दिए ज्ञापन

बालोद। खनिज न्यास निधि से बालोद जिला में मेडिकल कॉलेज और आगामी बजट में बालोद में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने नवनिर्वाचित सांसद भोजराम नाग को ज्ञापन सौंपा। राकेश यादव द्वारा सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बालोद जिला का गठन हुआ है। बालोद जिले के लोगों को अच्छे स्तर की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये एवं बालोद जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में पढ़ने का अवसर मिले इसलिये बालोद में प्रधानमंत्री के इच्छा के अनुरूप देश के प्रात्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। राकेश यादव ने सांसद भोजराम नाग से इस वर्ष के बजट में बालोद जिला को शामिल करने की मांग किए है। बालोद जिला खनिज व्यास निधि में 85 करोड़ रूपये का बजट होता है। राज्यांश हेतु खनिज न्यास निधि से 50 करोड़ की राशि खनिज न्यास निधि से मेडिकल कॉलेज खोलने हेतु उपलब्ध हो सकता है।


बालोद में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर सांसद को सौपा ज्ञापन

राकेश यादव ने बताया कि बालोद जिला एक कृषि प्रधान जिला है इस जिले में डेम का काम्पलेक्स तांदुला जलाशय सुखा जलाशय, गोंदली जलाशय, खरखरा जलाशय, मटियामोती जलाशय जिले में स्थित है तथा धमतरी के गंगरेल डेम का पानी गुरूर ब्लाक को सिंचित करता है। कृषि के मामले में बालोद जिला बहुत समृद्ध है बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में राष्ट्रीय उत्पादन के औसत से ज्यादा प्रति हेक्टेयर गुरूर के किसान ले रहें है। किसानों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने के लिये एवं बालोद के नवजवानों को कृषि आधारित शिक्षा हेतु बालोद में कृषि महाविद्यालय की स्थापना किया जाना अति आवश्यक है। कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद जिला में ग्राम अरौद में स्थित है। अगामी बजट से बालोद जिला में कृषि महाविद्वद्यालय खोलने की मांग सांसद से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!