प्रदेश रूचि

ईदगाह मैदान में नमाज अदा कर मांगी खुशहाली और तरक्की की दुआ.. ईधर नपाध्यक्ष प्रतिभा ने छोटे छोटे बच्चो को गले लगाकर दी बधाईबालोद की नम्रता निर्मलकर ने इस मामले में समूचे प्रदेश में बढ़ाया बालोद का मान..क्या है पूरा मामला..पढ़े ये खबरBalod जिले के गंगा मईया मंदिर में 9 सौ आस्था का कलश हुआ प्रज्जवलित….9 दिनो तक माता आराधना के साथ होंगे ये कार्यक्रमसीएम साय ने एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई….बोले छत्तीसगढ़ में भय से भरोसे की ओर बदल रहा है बस्तरपीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर… बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल…. 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन


बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी के साथ, भाजपा ने काँग्रेस को उखाड़ फेंका -मंत्री कश्यप


जगदलपुर। बस्तर की सीट पर भाजपा के कब्जा के बाद बस्तर के आदिवासी नेता व मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने कांग्रेस के प्रत्यासी कवासी लखमा को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर सांसद भवन भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी के साथ है।

भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर NDA सरकार दिनरात कार्य करेगी।

यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। इस बात को देशवासियों ने समझा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितना सीट प्राप्त हुआ। उतना इंडि गठबंधन को नही मिला। देश की 37 बड़े पार्टीयों ने मिलकर bjp को हराने के प्रयास किया। लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।

*बस्तर का होगा समुचित विकास*
बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के सांसद भवन में सुनाई देगा। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!