प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ.. जिप सीईओ बोले जीवन मे खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,

बालोद, कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बालोद में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्डेडियम स्थित इंडोर स्टेडियम मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने दीप प्रज्ज्वल के साथ किया। खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने फुटबाल कोच श्री पुष्पराज को फुटबाल भेंट कर किया । कार्यक्रम में डॉ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रशिक्षण शिविर में आप सभी मन लगाकर खेल भावना से प्रशिक्षण लें। उन्होंने खेल से होने वाले शारीरिक एंव मानसिक लाभ के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों को समाज और देश में अपना नाम रोशन करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान उड़ीसा में आयोजित तवाइकोंडो प्रतियोगिता में विजय हासिल कर आये जिले के खिलाडियो को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में तवाइकोंडो खेल का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने पहुचे बालक बालिकाओ को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण में भाग लेने फॉर्म भी भराया गया। कार्यक्रम में खेल एंव युवा कल्याण विभाग की नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर, डीडी पंचायत श्री आकाश सोनी सहित खेल प्रशिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले के खिलाड़ियों को खेलविधा से परिचय कराने, खेल के तकनिकी ज्ञान से अवगत कराने एवं उनके खेल कौशल को निखारने हेतु 21 दिवसीय आयोजन 13 मई से 02 जून तक किया जा रहा है। जिसमे फुटबाॅल, मार्शल आर्ट जु-जित्सु, ताईकाव्डो, एथलेटिक्स, कलियारी पट्टू, भारोत्तोलन, हाॅकी, कबड्डी और क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालोद स्थित संस्कार शाला मैदान में फुटबॉल, जु-जित्सु, सरयू प्रसाद अग्रवाल इंडोर स्टेडियम में ताईकाण्डो, कलियारी पट्टू, सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फिटनेश व्लर्ड जिम में भारोत्तोलन, शा.उ.मा.वि. कन्नेवाड़ा में हॉकी और शा.उ.मा.वि. बघमरा में कबड्डी का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए सब जूनियर, जूनियर वर्ग की बालक-बालिकाओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन (पासपोर्ट फोटो सहित) निर्धारित प्रशिक्षण स्थल या खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास का समय प्रातः काल और संध्याकाल में दो-दो घंटे का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!