Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

चरण दास महंत के बयान बाजी को लेकर भाजपा नेता बिफरे…बोले चरणदास पर अपराध दर्ज हो

बालोद:–छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत जी द्वारा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा नेता माननीय नवीन जिंदल जी पर अशोभनीय आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर अपनी कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने निंदा की है कांकेर लोकसभा चुनाव क्लस्टर सह प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय यशवंत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संवैधानिक पद पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ अग्रिम पंक्ति के नेताओं से ऐसे बयान बाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है माननीय चरण दास महंत जी का बयान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के राजनांदगांव सीट में हार को देखकर कांग्रेस की बौखलाहट प्रदर्शित कर रही है  चरण दास महंत पर अपराध पंजीबद किया जाना चाहिए यशवंत जैन ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस नेता भाजपा प्रधानमंत्री को कोसते हैं अशोभनीय अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं मोदी जी को इसका दो गुना फायदा होता है कांग्रेस को जनता सबक सिखाती है ,जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरे 11 सीटों में चुनाव जीत रहा है पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष के उलुल जुलूल बयान बाजी से भाजपा का विश्वास पुख्ता गया हो गया कि कांग्रेस बुरी तरह हार रही है, माननीय चरणदास महंत जी का ये बयान कांग्रेसियों के मूल चरित्र को बताता है मोदी जी के लिए उनका बयान अशोभनीय है चुनाव में आरोप प्रत्यारोप होता आया है अमर्यादित भाषा का उपयोग देश के प्रधानमंत्री एवं अपने पूर्व साथी के लिए नेता प्रतिपक्ष का ये बयान अशोभनीय और उकसाने वाला है, महंत जी से एवं पूर्व मुख्यमंत्री जी से स्वयं का घर संभल नहीं रहा है माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय नवीन जिंदल जी पर अशोभनीय टिप्पणी से कांग्रेस को लाभ नहीं होगा माननीय चरण दास महंत पर अपराध पंजीबद किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!