Skip to main content

प्रदेश रूचि

पूर्व कांग्रेस नेत्री व 2 बार के जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने थामा भाजपा का दामन…कई पूर्व कांग्रेसी भी हुए शामिल

बालोद। दो बार की जिला पंचायत की सदस्य मीना सतेंद्र आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में सीएम विष्णु देव साय ने मीना सतेंद्र साहू का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि दो बार की जिला पंचायत सदस्य मीना सतेंद्र साहू ने 2023 का विधानसभा चुनाव में काग्रेस से टिकिट नही मिलने से नाराज होकर काग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ी और 26873 वोट हासिल किए थे।

मीना साहू को काग्रेस ने नवंबर में छह साल के लिए किया था निष्कासित

कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रही मीना सत्येंद्र साहू को पार्टी ने नवंबर माह में 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया था। मीना ने संजारी बालोद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने उन्होंने भी दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी से उन्हे टिकट नहीं मिला। नाम वापसी के लिए दिए गए समय के दौरान भी उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया और निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। इसके बाद पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया था। बता दें कि मीना साहू कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य है। लगातार वे दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर आई हैं।

भाजपा को मिल सकती है लाभ

आपको बतादे जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू भले ही कांग्रेस से निष्कासित थी लेकिन भाजपा का दामन थामने के बाद संजारी बालोद विधानसभा में भाजपा अब मजबूत हो सकती है इसके पीछे बड़ा कारण मीना सत्येंद्र साहू के पास अपना खुद का वोट बैंक के अलावा साहू समाज में अच्छी पैठ है और इसी के बदौलत पिछले विधानसभा चुनाव में 26873 वोट हासिल की थी इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद साहू समाज के लोगो का एक अच्छा समर्थन भी देखने को मिला था। वही जिले के संजारी बालोद विधानसभा में गुरुर ब्लॉक के अलावा बालोद ब्लाक में भी इनका एक जनाधार है जिसका लाभ भाजपा को मिल सकती है।

ये हुए शामिल

उत्तरा मरकाम अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस गुरुर तहसील आदिवासी गोंडवाना समाज गुरुर, सत्येंद्र साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,नौशाद कुरेशी पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद , ताम्रध्वज यादव पूर्व अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला बालोद ,प्रकाश मरकाम पूर्व परीक्षेत्रीय अध्यक्ष पेरपार ,आदिवासी ध्रुव समाज, राजकुमार साहू सभापति जनपद पंचायत गुरुर, रेणुका गजेंद्र सरपंच ग्राम पंचायत भेजा मैदानी ,निवेश चतुर्वेदी पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,पुरंजन यादव सरपंच ग्राम पंचायत बालोद गहन, केकती सिंन्हा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोचवाही, श्रवण नेताम कांग्रेस बूथ अध्यक्ष ग्राम जगतरा, मिथिलेश ग्वालेन्द्र अध्यक्ष पूर्व परिक्षेत्र साहू समाज, सुरेंद्र धिकौडे पंच ग्राम पंचायत मिर्रिटोला, तेजराम साहू ग्राम पटेल ग्राम आनंदपुर, योगेंद्र साहू युवा कांग्रेस नेता ,कौशल गजेन्द्र पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मिर्रिटोला, कौशल नेताम, पूर्व जनपद सदस्य धानापुरी, बलराम साहू पूर्व सरपंच बालोद गहन, छबिलाल साहू बालोद गहन, राजकुमार साहू बालोद गहन, सुखचंद ध्रुव बलोदगहन, कार्तिक कोर्राम बालोद गहन, शिव नेताम, बालोद गहन ,दीपेश साहू बालोद गहन ,जनक राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत उसरवारा, योगेंद्र साहू पंच ग्राम पंचायत मिर्रिटोला , लीलिर नागवंशी परीक्षेत्रीय अध्यक्ष गोंडवाना समाज अरमारीकला, इकबाल खान आनंदपुर भाजपा प्रवेश किया 

कांग्रेस को कितना नुकसान

वही मीना सत्येंद्र साहू के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को इसका नुकसान होना तय माना जा रहा है मीना सत्येंद्र साहू के साथ कई पूर्व कांग्रेसी नेता इनके साथ भाजपा में शामिल हुए जो कभी कांग्रेस की रीढ़ कही जाती थी जिनके भाजपा में आने से कांग्रेस को कुछ नुकसान हो सकता है लेकिन देखना होगा इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कितना फायदा मिल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!