Skip to main content

प्रदेश रूचि

भारी अव्यवस्थाओं के भाजपा का जनसभा सम्पन्न…भाजपा की गुटबाजी और अव्यवस्थाओं के शिकार हुए का भाजपा कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी..भाजपा महिला नेत्री ने सीएम क्यों की शिकायत…पढ़े पूरी खबर

बालोद – लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा पूरे प्रदेश में बिगुल फूंक चुकी है और अपने धुआंधार प्रचार अभियान के तहत लोगो के बीच पहुंच रहे है वही दूसरी तरफ बालोद जिले में फिर एकबार भाजपा अपने बड़े नेताओ के गुटबाजी का शिकार हो रहा है और इसी शिकार का एक बड़ा किस्सा गुरुवार को डौंडी लोहारा के लाल रघुवीर स्टेडियम में देखने को मिला ।

गुरुवार को डौंडी लोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में भाजपा प्रत्यासी भोजराज नाग के समर्थन में सूबे के सीएम जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहां पर स्थानीय मंडल ने भाजपा में 15 सौ लोगो के भाजपा प्रवेश का दावा किए यही नहीं खुद सीएम मंच से इस बात पर जोर देते दिखे वे अभी जहां जहां चुनावी सभा मे जा रहे है बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे है।

कांग्रेस बोली भाजपा बता रहा फर्जी आंकड़ा

वही लोहारा की सभा में 15 लोगो के भाजपा में शामिल होने के आंकड़ों में कितनी सत्यता इसकी जानकारी लेने सबसे पहले प्रदेशरूची कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर बात किए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सिर्फ फर्जी आंकड़े लोगो को परोस रही है वही 15 सौ लोगो के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोली भाजपा 15 लोगो की लिस्ट जारी करदे वही साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए बोले कि भाजपा के लोग लगातार कांग्रेस समर्थित सरपंचों नेताओ को परेशान कर रही है भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार दबाव बना रहे है ।

वही इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई वही भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव से भाजपा में शामिल 15 सौ लोगो की सूची व शामिल लोगो की जानकारी उपलब्ध कराने कहने पर सूची मंगवाकर देने की बात कही गई लेकिन सूची अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई।

 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर दिखी गुटबाजी

आपको बतादे लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओ की मंच पर जगह हासिल करने की जुगत साफ नजर आ रही थी वही मंच कार्यक्रम के संचालन को लेकर नीचे खड़े भाजपा कार्यकर्ता आवाज देते नजर आए
“कोई पुराना भाजपाई नही है क्या माइक संचालन के लिए..नीचे खड़े भाजपा कार्यकर्ताओ में इस बात को लेकर भी नाराजगी दिखी हाल ही में पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल लोगो को मंच तक जगह मिल गई जबकि पिछले कई वर्षो से पार्टी में सेवा देने के बावजूद उनकी पूछ परख नही हो रही है।

कुर्सी की लड़ाई के शिकार हुए मीडियाकर्मी

आपको बतादे गुरुवार को लोहारा के कार्यक्रम में भाजपा के गुटबाजी और आपसी लड़ाई के शिकार मीडिया कर्मियों को होना पड़ा चिलचिलाती धूप और तेज धूप के बीच जहां भाजपा कार्यकर्ता मीडिया सेंटर तक पहुंच गए जिसके बाद सीएम भाषण के दौरान जब मीडियाकर्मी सीएम के भाषण को कवरेज करने सामने आए तो भाजपा के कार्यकर्ता उनके कुर्सियां गायब कर देते और सामने खड़े होकर कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ बदसुसूली करते नजर आए जबकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी खुद सामने मूकदर्शक बने रहे । यही नहीं मीडिया कर्मियों के बीच खड़े भाजपा मीडिया प्रभारी का खुद पुलिस अधिकारियों के साथ बहस की स्थिति निर्मित हो गई थी। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अव्यवस्था को खुद जिला मीडिया प्रभारी ने स्वीकार किया।

आपको बतादे गुरुवार को डौंडीलोहारा में हुए भाजपा की जनसभा भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व क्षमता की पोल खोल कर दी है इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सिर्फ आम कार्यकर्ता नाराज नहीं हुए बल्कि स्वागत के नाम पर भाजपा की महिला नेत्री को भाजपा जिलाध्यक्ष के क्रोध का शिकार क्यों होना पड़ा मामले पर भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के सामने क्या शिकायत की…राजमहल में दिग्गजों की एंट्री बैन के बाद उक्त महिला नेत्री को ही फोन कर राजमहल क्यों बुलवाया गया सारे सवालो के जवाब प्रदेशरुचि की अगली खबर में अवश्य पढ़े…..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!