प्रदेश रूचि

चुनावी सभा के मंच से सीएम का ऐलान..अब हर माह 1 तारीख को महिलाओ के खाते में आएंगे 1 हजार रुपए

बालोद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पहुंचे…. जहां उन्होंने कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में मतदान करने लोगों से अपील की…. वही सीएम साय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के आग्रह पर महतारी वंदन योजना अंतर्गत किश्त की राशि एक तारीख से देने बड़ी घोषणा की…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आने वाले एक अप्रैल से महतारी वंदन की किश्त जारी करने का ऐलान किया…. सीएम साय के इस ऐलान से सभा में मौजूद महिलाओं के चेहरे खिल उठे….. वही सीएम साय के समक्ष करीबन एक हजार से अधिक लोगो ने भाजपा प्रवेश किया..

 

इस दौरान सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा….वही विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान छत्तीसगढ़ ने धोखे से भाजपा की सरकार बनी है, पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई सरकार धोखे से नही बनती, बघेल सरकार ने 5 साल जनता को धोखा देने का काम किया…. वही तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने लोगों से अपील की….. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण शाह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा नेता यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष पवन साहू,बलराम गुप्ता,अभिषेक शुक्ला, चेमन देशमुख महिला नेत्री शीतल नायक सहित तमाम नेता, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!