प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Video:- जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने राजधानी रायपुर में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ और पर्यावरण विद्

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 05 मार्च से दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव का आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव का आयोजन राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 05 एवं 06 मार्च को आयोजित इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में देश के प्रख्यात विषय-विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा की जाएगी। 15 राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधित्व के साथ यह कार्यशाला अमृत काल में हरियर छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। प्रदेश में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाईमेट चेंज एक नोडल बॉडी है, जो प्रदेश में स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाईमेट चेंज और जलवायु से जुडे़ विषयों पर कार्य करती है। जिसके तत्वाधान में यह पूरी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!