प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले के नए एसपी एस.आर.भगत ने किया पदभार ग्रहण…. एएसपी ने पुष्प गुच्छ से किए स्वागत..अब तक इन जिलों मे रह चुके पदस्थ

बालोद।राज्य शासन द्वारा बालोद पुलिस अधीक्षक का कार्यभार एस.आर. भगत को सौंपते हुए डॉ जितेंद्र कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर पद स्थापित करने का आदेश जारी किया था। उक्त पदस्थापना आदेश पश्चात सोमवार को सायं 7.30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत को बालोद पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा। इस पदस्थापना ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, राजपत्रित अधिकारी व समस्त स्टाफ द्वारा नए पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।बालोद जिले के नये पुलिस कप्तान एस.आर भगत का पुलिस विभाग में 26 साल का लंबा कार्यकाल है तथा इस दौरान वे जिला सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, मुंगेली, में पदस्थ रहें है। पदभार ग्रहण के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने नए एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक को नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!