Skip to main content

प्रदेश रूचि

*बालोद के सराफा व्यापारी के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर….अवैध कब्जे को हटाने युवक कांग्रेस और ग्रामीणों ने ऐसे लड़ी थी लंबी लड़ाई…पढ़े पूरी खबर*

बालोद। जिला मुख्यालय के झलमला के प्रसन्न वाटिका में स्थित शासकीय भूमि पर प्रशासन की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने बालोद के व्यापारी को पूर्व में नोटिस जारी किया था। लेकिन व्यापारी द्वारा शासकीय पर कब्जा नही हटाया था।जिसके बाद प्रशासन ने शासकीय पर किए कब्जे को बेदखल किया है। अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन पर निजी कार्य कर रहे थे। उक्त मामले को लेकर युवक काग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल के नेतृत्व में शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही देने के कारण धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का विरोध किया गया। वही झलमला के ग्रामीणों ने उक्त शासकीय जमीन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया है।उक्त कार्यवाही से युवक काग्रेस के कार्यकर्ताओ और झलमला
के ग्रामीणों में खुशी की लहर है तथा इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


प्रशासन की टीम ने शासकीय जमीन पर हटाया अतिक्रमण

जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम झलमला प. ह.न. 20 रा.नि.म. झलमला स्थित शासकीय भूमि ख. न. 1233/1 रकबा 0.48 है. पर शंकर लाल जैन पिता भोमराज जैन निवासी सदर रोड़ बालोद द्वारा किये गये अतिक्रमण को न्यायालय नायब तहसीलदार बालोद के सूचना क० /371/9. । ना. तह. 2024 बालोद 31 जनवरी 2024 के अनुसार मौके पर नायब तहसीलदार बालोद करहीभदर, हल्का पटवारी २०, प.ह. 5,19,20,21, 22 मालजमादार – बालोद, अनावेदक की ओर से पुत्र विकास श्री-श्री माल, सरपंच ग्राम पंचायत झलमला, ग्राम पंचायत सचिव, पुलिस विभाग से सहायक उप निरिक्षक. वी एल साहू, आरक्षक मुकेश मरकाम, महिला आरक्षक नमिता यादव, विद्युत विभाग से लाइनमेन रामकुमार साहू, उद्‌यानिकी विभाग से वरिष्ट उद्‌यान विअधिक वाय. के ध्रुव, ग्रामीण उद्‌यान विस्तार अधि, बी. के. साहू, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी व ग्राम के गणमान्य की उपस्थिति में स्थल पर है अनावेदक के पुत्र विकाश श्री-श्री माल द्वारा लिखित में स्वेच्छा से अपना कब्जा छोड़ने के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। शासकीय भूमि पर लगाये गये अनावेदक द्वारा उद्यान पेंड, पौधो को उद्‌यान विभाग के सुपुर्द किया गया विधुत विभाग द्वारा निर्मित संस्चना से विधुत कनेक्शन को काटा गया। पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा स्थल माप कर चिन्हांकन किया गया। शासकीय भूमि पर स्थित गैर आवासीय संरचना से सभी सामानों को बाहर निकाला गया एवं अनावेदक के पुत्र विकाश श्री-श्री माल के सुपुर्द किया गया।


कब्जा हटाये जाने बाद ग्राम पंचायत द्वारा चूना एवं मार्किग कर तार घेरा कर किया गया सुरक्षित

शासकीय भूमि पर स्थित संरचना के चारो ओर औषधिय पौधे लगे हुये थे अतः अधिहरण एवं सीलिंग के उपरान्त उद्‌यानिकी विभाग के अभिरक्षा में सुपुर्दगी हेतु चाबी सहित प्रदान किया गया। इस संबंध मे नजरी नक्शा संलग्न है। अनावेदक द्वादा लगाये गये तार घेरा को हटा कर स्थल में प्रवेश किया गया। शासकीय भूमि का चिन्हांकन उपरान्त एवं अनावेदक के पुत्र द्वारा स्वतः कब्जा हटाये जाने बाद ग्राम पंचायत द्वारा चूना एवं मार्किन कर तार घेरा कर सुरक्षित किया गया। उद्‌यानिकी विभाग के अधिकारी हारा संरचना के सुपुर्द के संबंध में आपत्ती दर्ज की गई। अतः स्थानीय ग्राम पंचायत के अभिरक्षा में अतिक्रमित भूमि पर स्थित संरचना को प्रदान किया गया। संस्चना को भविष्य में किसी भी प्रकार के उपयेोगा मे लेने के लिये प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यह पंचनामा मौके पर तैयार किया ।


सराफा व्यापारी के खिलाफ जमीन कब्जा किए जाने को लेकर युवक काग्रेस ने किया था धरना प्रदर्शन

युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल के नेतत्व में एक सर्राफा व्यापारी विकास श्री श्री माल के खिलाफ जमीन कब्जा किए जाने के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने बताया कि बालोद नगर  के सर्राफा व्यापारी श्रीश्री माल द्वारा प्रसन्न वाटिका के नाम पर ग्राम झलमला में राजस्व एवं वन विभाग के शासकीय जमीन पर विगत 5 वर्षों से कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा था, वही उक्त व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो युवा कांग्रेस द्वारा आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दिया गया था। उक्त जमीन को लेकर झलमला के ग्रामीणों ने भी लामबंद हो गए थे और झल्मला चौक में एक बड़ा आंदोलन कर शासन प्रशासन को चेतावनी दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!