प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*उप मुख्य्मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल….नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में घायल हुए थे जवान….डॉक्टर से कहा बेहतर से बेहतर इलाज करें…..शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की*

रायपुर, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।
उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए।  शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!