प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले के इस वनांचल गांव में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 500 बच्चो ने लिया हिस्सा

बालोद-विकासखंड बालोद अंतर्गत ग्राम कांडे में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संकुल अंतर्गत शालाओं ने भाग लिया। शुभारंभ के मुख्य अतिथि  अनुसूईया उइके कुआगोंदी सरपंच, विशेष अतिथि झगनलाल यदु एवं गनपत राम रावटे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम कांडे की सरपंच  चंद्रलेखा पायला ने किया।
तीन दिन तक चले खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें 500 बच्चों ने भाग लिया। माध्यमिक वर्ग में शास. पूर्व माध्य. शाला कुंआगोंदी ने सर्वाधिक अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा मिडिल स्कूल कुंआगोंदी के चार विद्यार्थी टाकेश कुमार, भावेश कुमार, कुमारी फलेश्वरी एवं कुमारी हमेश्वरी चॅम्पीयन खिलाड़ी बने।

तीसरे दिन खेल का समापन हुआ जिसमें समापन नृत्य शास. पूर्व माध्य. शाला कुंआगोंदी के छात्राओं द्वारा शानदान तरीके से किया गया। सभी वीजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी अश्विनी चुरेन्द्र, विशेष अतिथि भी सतीश चंद्राकर, रोमल लाल साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से थे। ग्राम कांडे के समस्त ग्रामीणों एवं समिति के सहयोग से खेल का सफल आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!