Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

*सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भाव भीनी विदाई…..विदाई समारोह में ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ़*

रायपुर ,  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त  ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं । आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी । आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव  कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला । कार्य के प्रति समर्पण , ज़िम्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व ऐसी ख़ासियत है जो इनके शांत सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है ।उन्होंने उम्मीद जतायी की अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं । राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं । उन्होंने अंत में कहा कि अब आयुक्त के तौर पर सेवामुक्त होकर वे स्वस्थ्य, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है ।

उप सचिव  दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो ज़िला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ थे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते । वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी ज़िम्मेवारी से काम करने का अवसर देते ।

इस मौक़े पर उप सचिव  अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक़्क़तों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट देने की तारीफ़ की । विदाई बेला में अवर सचिव द्वय  आलोक श्रीवास्तव,  प्रणय वर्मा , सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी  सिंह कार्यकाल के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उन्हें काफ़ी सुखद और यादगार बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!