Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

डौंडी के अवारी में खून से लतपथ युवक का मिला शव,हत्या की आशंका,मृतक के खिलाफ पूर्व में छेड़छाड़ का मामला हो चुका दर्ज

 

बालोद – बालोद जिले के डौंडी से लगे अवारी में खून से लतपथ एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक भाव सिंह गायकवाड उम्र लगभग 32 वर्ष का शव उनके निवास से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के ही निवासी धनसिंह नामक ग्रामीण के घर के पास होने की सूचना डौंडी पुलिस को मिली । जिसके बाद मामले की पुलिस मामले की तफ्तीश में भी जुट गई है । प्रथम दृष्टया मृतक के सर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार कर हत्या के घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की भी बात सामने आ रही है वही मृतक युवक के खिलाफ करीब एक वर्ष पूर्व छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज हो चुका है बहरहाल पूरे मामले में डौंडी पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है।

प्रदेशरूची से जुड़ने तथा समाचार/ विज्ञापन के लिए इस नंबर पर करे संपर्क  :-9893162815 (संतोष साहू , प्रधान संपादक)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!