Skip to main content

प्रदेश रूचि

गुंडरदेही के पूर्व विधायक आर के राय भाजपा छोड़ जोगी कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव…जोगी कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची

रायपुर – छत्तीसगढ़ में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर जोगी कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे लिस्ट में जोगी कांग्रेस ने जहां 11 प्रत्यासियों के नामों की घोषणा की वही इस सूची में बालोद जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय को टिकट दिया गया है। इस टिकट वितरण से बालोद जिले में भाजपा के लिए एक झटका कहा का सकता है । जोगी कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में रेणु जोगी, ऋचा जोगी और भाजपा छोड़ जोगी कांग्रेस में शामिल हुई चादंनी भारद्वाज के भी नाम हैं। कोटा से रेणु जोगी तो ऋचा जोगी इस बार फिर से अकलतरा से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावे मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज को पार्टी ने मैदान में उतारा है। जोगी कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!