प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*शांति व्यवस्था बहाल कराने पुलिस कर रही थी कॉम्बिंग गस्त…. ईधर गांव में अशांति फैलाने वाले 8 बदमाशो को किया गिरफ्तार…बालोद थाना अंतर्गत इस गांव का मामला*

बालोद-आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु एवं आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसपी के निर्देशन में गुरुवार को बालोद पुलिस द्वारा ग्राम निपानी में कॉम्बिंग गस्त के दौरान अशांति फैलाने वाले 08 बदमाशों के विरुद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 8 लोगो को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पांडे ने बताया कि गुरुवार को ग्राम निपानी में थाना बालोद द्वारा कॉम्बिंग गस्त किया गया। ग्राम निपानी के संवेदनशील क्षेत्र में दबिश दी गई, लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट को तमिल कराकर कोर्ट पेश किया गया। गस्त के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों की धर पकड़ की गई तथा उनके विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई, थाना बालोद में ग्राम निपानी के 08 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय बालोद में पेश किया गयागया, साथ ही अधिक से अधिक राशि के बंध पत्र निष्पादित करने हेतु प्रतिवेदन भी प्रेषित किया गया। आगामी चुनाव को देखते हुए बालोद पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे ही कांबिंग गस्त किया जाएगा, इससे पूर्व भी बालोद पुलिस द्वारा शहर बालोद के संवेदनशील क्षेत्रों तथा ग्राम लाटाबोड़ में कांबिंग गस्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!