प्रदेश रूचि

बालोद परिवहन संघ का चुनाव हुआ संपन्न….मनोज चांडक बने नए अध्यक्ष….तत्कालीन अध्यक्ष राजा चौहान को इतने वोटो से दिए शिकस्त

 

बालोद-ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संघ बालोद का चुनाव आज स्थानीय परिवहन सन्ध कार्यलय में दो पैनलों के बीच मतदान कराया। इसमें अध्यक्ष पद पर मनोज चांडक ने तत्कालीन अध्यक्ष राजा चौहान को 10 मतों हरा दिया। वही मनोज चांडक के पैनल से उपाध्यक्ष सतीश यादव ने गौरव गोयल को 14 मतों से हराया। सचिव पद में भवानी शर्मा ने रौनक कत्याल को 05 मतों से हराया। सह सचिव में नरेंद्र शर्मा ने मुरली दुबे को 20 मतों से हराया। वही कोषाध्यक्ष पद पर मधु मंत्री ने रोमेंद्र साहू को 05 मतों से पराजित किया।
बालोद परिवहन संघ के 51 सदस्यों वाली संघ में 50 पुरूष, 01 महिला है। चुनाव में मुख्य दो पैनल मैदान में थे। कुल 50 मत पड़े। कुल मतदान 99 प्रतिशत रहा। इसमें 49 पुरूष, 01 महिला सदस्य ने अपना मत का प्रयोग किया।ट्रक मालिक गुड्स परिवहन संध के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारयो को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।इस अवसर पर तत्कालीन अध्यक्ष राजा चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चांडक को पदभार ग्रहण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!