प्रदेश रूचि

आचार संहिता लागू होते ही पुलिस अब संदिग्धों पर भी रख रही पैनी नजर…..पैदल पेट्रोलिंग का शहर के इन स्थानों में पहुंची पुलिस…दिए ये हिदायत

 

बालोद-अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ आदर्ष आचार संहिता का पालन कराने व जानकारी देने हेतु बालोद पुलिस के द्वारा सुबह 5 बजे बालोद शहर के अटल आवास, कुंदरूपारा, जवाहरपारा, खाल्हेपारा में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों का चेंकिंग किया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुषील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय व सायबर सेल बालोद एवं पुलिस लाईन के द्वारा संयुक्त रूप से अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ व आदर्ष आचार संहिता का पालन कराने व जानकारी देने हेतु बालोद पुलिस के द्वारा बालोद शहर के अटल आवास, कुंदरूपारा, जवाहरपारा, खाल्हेपारा में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों का चेंकिंग किया गया व मोहल्ले वासियों से अपील किया गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके मोहल्ले में आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!