Skip to main content

प्रदेश रूचि

लापरवाही:- बालोद जिले से स्वाइन फ्लू के 3 मामले पहुंच चुका भिलाई सेक्टर 09 अस्पताल..2 की हो चुकी मौत..लेकिन मामले से बालोद स्वास्थ्य विभाग अब तक बेखबर…

बालोद – बालोद जिले में स्वाइन फ्लू का दस्तक हो चुकी है वही स्वाइन फ्लू से भिलाई के सेक्टर 09 पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में बीते एक सप्ताह में 2 लोगो की मौत हो चुकी है

दुर्ग जिले में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। बुजुर्ग को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के। जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई स्थित सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन पॉजिटिव केस आ चुके हैं। तीनों मामले दल्ली राजहरा क्षेत्र से आए हैं। इसमें से दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक युवक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

आपको बतादे सेक्टर 09 अस्पताल प्रबंधन द्वारा 2 मौतो की पुष्टि कर दी है तथा तीन मामलों में तीनो बालोद जिले से आने की बात कही जा रही है लेकिन दूसरी तरफ बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू को लेकर किसी तरह का न ही अलर्ट जारी किया गया है ना ही किसी तरह का कोई जानकारी है जबकि मामले पर बालोद जिला स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल कर मामले पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो सीएमएचओ जे एल उईके ने पहले तो जिले में ऐसी कोई बीमारी नही होने की बात कही लेकिन बीएसपी द्वारा जारी जानकारी का हवाला देते हुए पूछने पर बोले मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है में पता करता हूं।

आपको बतादे स्वाइन फ्लू जैसे घातक बीमारी से बालोद जिले के दो लोगो की मौत हो जाती है लेकिन मामले पर बालोद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं होने की बात कही न कही विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही है । जिले में 3 मामले आने के बाद भी बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग अब तक नींद से जागी नही बहरहाल देखना होगा इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग कब तक जागता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!