प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण… सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, कलेक्टर  कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार यादव ने आज विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम पाकुरभाट के लाईवलीहुड काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आब्जर्वर कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष तथा जिले के तीनों विधानसभा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, टेबूलेशन कक्ष, कमीशनिंग कक्ष आदि का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर  शशांक पाण्डेय, सयुंक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास सहित तीनों विधानसभा के रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!