प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*Video:- बारिस में भीगते हुए कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा…यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष व विधायक संगीता सिन्हा बोले*

बालोद- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ पर जिला स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा एवं भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद में किया गया.भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन मंत्री अनिला भेड़ियाँ के नेतृत्त्व में राजीव भवन में संपन्न हुआ. जिसके बाद बरसते पानी में राजीव भवन से यह भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई.पदयात्रा राजीव भवन से होते हुए नगर के प्रमुख मार्ग जय स्तम्भ चौक, नया बस स्टैंड, दल्ली चौक, घड़ी चौक होते राजीव भवन में आकर समाप्त हुई..इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष व स्थानीय कि माने तो यह यात्रा का उद्देश्य आम लोगो मे लोगो मे सदभावना के साथ साथ एकता और अखंडता के संदेश को लेकर यह यात्रा निकाली गई …वही चुनावी वर्ष में इस यात्रा का असर आगामी चुनाव में भी पड़ने तथा निश्चित तौर पर कांग्रेस को लाभ मिलने की भी बात कही जा रही है

बालोद जिला मुख्यालय में निकली इस भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों के चेहरे पर उत्साह साफ दिख रहा था..यात्रा शुरू होने से पहले ही मौसम में बदलाव और बारिस के बाद भी कांग्रेसियों ने बरसते बारिस में भीगकर इस यात्रा को निकाले और पूरा करते दिखाई दिए।

मंत्री अनिला भेड़िया के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई, पदयात्रा में सन्जारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा , जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जी, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा दुबे, प्रदेश सचिव दुल्ली चंद गोयल, पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, अनिल लोढा, पीयूष सोनी, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, संजय चंद्राकर, धनेश्वरी सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, पुरुषोत्तम पटेल, शंभू साहू, जागृत सोनकर,चुकेश्वर साहू, संजय साहू, चंद्रहास देवांगन, क्रांति भूषण साहू, संगीता नायर, जुबेर अहमद, जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पदयात्रा जय स्तम्भ चौक से परशुराम चौक, बस स्टैंड, दिल्ली चौक, घड़ी चौक होते हुए कांग्रेस भवन में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!