बालोद – भाजपा द्वारा 17 अगस्त की देर शाम छत्तीसगढ़ के 21 विधानसभा के उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिसके बाद से सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार अभियान में जुट चुके है । लेकिन दूसरी तरफ बालोद जिले के आरक्षित डौंडी लोहारा विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार देवलाल ठाकुर को लेकर विधानसभा के हल्बा हल्बी समाज अब विरोध कर रही है मामले को लेकर समाज 26 अगस्त को अ.भा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज द्वारा डौंडी लोहारा के प्रभारी व बिहार के मुंगेर से भाजपा विधायक मुंगेर यादव के को पत्र लिखकर प्रत्यासी बदलने की मांग की है।

आज होगी बैठक
हल्बा हल्बी आदिवासी समाज द्वारा डौंडी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी को बदलने के मामले में लगातार मांग के बाद आज जिला मुख्यालय में सामाजिक बैठक आहूत की है उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बैठक में हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के ग्राम प्रमुख प्रमुख से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे और भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के मामले में चर्चा कर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
कौन है देवलाल ठाकुर
भाजपा द्वारा घोषित नामो में से डौंडी लोहारा के उम्मीदवार देवलाल ठाकुर जो कि कांग्रेस से निष्काषित होकर भाजपा का दामन थामे थे, कांग्रेस ने इन्हें 2018 में 6 साल के लिए निष्काषित किया था.देवलाल ठाकुर को भाजपा से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और खुद को प्रबल दावेदार मान रहे नेतागण पार्टी के इस फैसले से नाराज़ और असंतुष्ट नज़र आ रहे है.इतना ही नही डौंडीलोहारा विधानसभा का सबसे बड़ा तबका हल्बा हल्बी आदिवासी समाज भी भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को समाज का चेहरा मानने से इंकार कर रहा है..वही दूसरी तरफ इन सबको नजर अंदाज कर भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर लगातार अपने चुनावी प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हुए है।
आपको बतादे इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला ने देवलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाये पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देवलाल ठाकुर आदिवासियों में हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज का चेहरा नही है, वो पार्टी का चेहरा है.समाज का चेहरा नही है.पार्टी को एक बार सोचना था, की नए नवेले को कैसे प्रत्याशी बना दिए.वही दो बार के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता होरीलाल रावटे भी पार्टी के निर्णय से असंतुष्ट है.होरीलाल ने कहा कि कांग्रेस से आये प्रत्याशी को जिसने भाजपा को कभी अपना वोट नही दिया.उसे प्रत्याशी बनाया गया है.जिससे आहत है….
वही होरीलाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हल्बा समाज से भाजपा को निश्चित वोट मिलने की उम्मीद थी.लेकिन देवलाल को टिकट देने से वो वोट फिर से कांग्रेस में जाने के आसार दिख रहे है,क्योकि हल्बा हल्बी आदिवासी समाज देवलाल को समाज का चेहरा नही मानता. जिसके सम्बंध में आज सामाजिक एक बैठक भी रखी गई है.वही विरोध के सुर उठने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कहा कि अगर विद्रोह के सुर उठ रहे है तो उनसे बात कर उन्हें मना लिया जाएगा.सभी टिकट के दावेदारों से बात हो हो गई है।
बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी और समाज में देवलाल ठाकुर के लिए उठ रहे विद्रोह के सुर पर भाजपा कितना रूठो को मनाने में कामयाब हो पाती है या फिर विद्रोह देवलाल को कितना भारी पड़ेगा.क्योकि करीबन 84 हजार वोटर हल्बा हल्बी आदिवासी समाज से आते है… वही डौंडीलोहारा विधानसभा में कुल मतदाता संख्या करीबन 2 लाख 20 हजार है। जो कि किसी भी राजनीतिक दलों के लिए एक निर्णायक मतदाता कहा जा सकता है ऐसे में हल्बा आदिवासी समाज का विरोध भाजपा के लिए फिलहाल सिरदर्द बना हुआ है।




















