प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

नागपंचमी पर जय बजरंग दल व्यायाम शाला के तत्वावधान में कुश्ती का हुआ आयोजन..पुरुष सहित महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

बालोद-जय बजरंग दल व्यायाम शाला के तत्वाधान में स्व पृथ्वीराज आर्य व स्व दिलीप देवांगन की स्मृति में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर बुधवारी बाजार में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया. 10 लड़कियों और 300 लड़कों ने कुश्ती में अपना दम खम दिखा रहे है।उद्धाटन समारोह के मुख्य अथिति पार्षद कमलेश सोनी व अध्यक्ष्ता पार्षद सतीश यादव ने किया।

विशेष अथिति में पार्षद निर्देश पटेल, सुनील जैन, नारायण साहू नेमीचंद नाग, सूर्यकांत ढीमर, फुरकान खान, सुभान खान, फरीद खान शामिल रहे।कुश्ती प्रतियोगिता को पांच वर्गों में बाटा गया हैं जिसमे पृरुष वर्ग में बालोद किशोर उम्र 38 से 44 किलों, बालोद अभिनयु 45 से 50 किलो,बालोद कुमार 51 से 58 किलो,बालोद टाइगर 59 से 66 किलो और बालोद भीम 67 से ऊपर रखा गया हैं ।जहाँ खिलाड़ी वजन के हिसाब से कुश्ती में अपना दमखम दिखा रहे है। शाम को समापन समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!