Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*मुख्यमंत्री बघेल आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे .. युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात…*


रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 16 अगस्त को जगदलपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की है।

मुख्यमंत्री बघेल आज 16 अगस्त को जगदलपुर के शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर लालबाग में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 16 अगस्त को सुबह 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर सेंटर में शाम 7 बजे एक निजी न्यूज़ चैनल बंसल न्यूज द्वारा आयोजित ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!