Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

स्वतंत्रता दिवस की ढील के आड़ में गांजा खपाने की फिराक में थे आरोपी…बालोद पुलिस की सक्रियता से 36 किलो गांजे के साथ पकड़ाए आरोपी

बालोद-बालोद जिले के पुलिस सहायता केन्द्र सनौद पुलिस की टीम ने मंगलवार को धमतरी से गुंडरदेही की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार से 36 किलो 09 ग्राम गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को एम0सी0पी0 कार्यवाही के दौरान पुलिस को एक सफेद रंग की कार क्रमांक त्श्र 27 ब्ठ 3386 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर अवैध लाभ कमाने धमतरी से गुण्डरदेही की ओर जाने की सूचना पर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर स्टाफ के साथ थाना सनौद तिराहा चौक में चेक करने पर अशोक प्रजापत पिता कन्हैया लाल उम्र 27 वर्ष, निवासी मंदिर गली घोबी मोहल्ला प्रतापनगर, भीलवाडा, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाडा राजस्थान और भगवान सिंह राजपूत पिता रामसिंग, उम्र 22 वर्ष, निवासी भवानी नगर, पावर हाउस के पीछे प्रतापनगर थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाडा राजस्थान के वाहन कार क्रमांक त्श्र 27 ब्ठ 3386 की तलाशी गवाहों के समक्ष ली गई, जो कार के डिक्की के पीछे रखे दो नग सफेद बोरी में 08 पैकेट खाखी भूरा रंग के सेलोटेप में लपेटा हुआ 36.09 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा नमीयुक्त कीमती 2,52,000 रू0, एक सफेद रंग की कार मारूति सुजुकी अल्टो चाबी कीमती 1,00,000 रू0, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, एस0बी0आई0 का ए0टी0एम0 व आधार कार्ड व दो नग टच स्क्रीन मोबाईल मय सीम कीमती 10,000 रू0, कुल जुमला 3,62,000 रू0 को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया, आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!