
जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका सीएमओ अग्रहरी सिद्दीकी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में विकास चोपड़ा ने राजस्व अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाए की 24 अगस्त को निकलने वाली कलश शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों के आसपास कोई भी वाहन खड़ी ना हो और ना ही किसी प्रकार का निर्माण सामग्री रोड के आसपास मौजूद हो इसके लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें,, जल विभाग अधिकारी को कहा गया है कि शहर के सभी प्याऊ घरों तत्काल प्रारंभ करवाए व विभिन्न स्थानों पर पानी की व्यवस्था के लिए अस्थाई पानी टैंकर लगाए जाने के लिए स्थल का चयन अभी से कर लेवे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय की देखरेख करें यदि कोई काम है तो तत्काल करने और 2 दिन में पूरी रूपरेखा बनाकर फिर होने वाली बैठक में पूरी रूप रेखा से अवगत कराने की बाते कही।




















