Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पहुंचे बालोद के जलेश्वर महादेव…..शिवलिंग की विधि-विधान पूर्वक पूजा कर की ये कामना

बालोद-रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नारायण सिंह चंदेल का आगमन बालोद नगर में होने पर भाजपा की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।वह स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक के लिए सर्किट हाउस में पहुचे थे। इस दौरान नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिला मुख्यालय के दसौंदी तालाब स्थित जलेश्वर महादेव पहुचकर विशाल शिव लिंग की विधि-विधान पूर्वक पूजा कर की छग प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की कामना की है।चंदेल ने जलेश्वर महादेव की परिक्रमा करने के साथ ही जलेश्वर महादेव की ख्याति के बारे में जानकारी ली। जलेश्वर महादेव के प्रमुख यज्ञदत्त शर्मा ने जलेश्वर महादेव की ख्याति के बारे में नेताप्रतिपक्ष को बताया कि कोरोना महामारी होने के कारण पिछले दो साल से मंत्र लेखन का कार्य बंद हो गया हैं। यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि दो साल पहले श्री जलेश्वर महादेव में पिछले आठ वर्षों से मंत्र लेखन का कार्य किया जा रहा था। 2012 से ओम नमः शिवायः मंत्र लेखन का शुभारंभ किया गया था। आठवे अभिषेक के बाद श्री जलेश्वर महादेव में कुल 30 करोड़ से अधिक मंत्र अर्पित किये जा चुके है।नारायण चंदेल ने माँ जी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,पार्षद राजू पटेल,विनोद कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!