प्रदेश रूचि

सावन के तीसरे सोमवार को जिला मुख्यालय में महिला मंडल ने करवाये भंडारा का आयोजन.. दिनभर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

बालोद-जिला मुख्यालय के दल्ली रोड स्थित मधुबन कालोनी में सावन माह के तीसरे सोमवार को मधुबन कालोनी की महिला मंडल द्वारा वृहद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ को हलवे और पूड़ी का भोग लगाकर किया।

मधुबन कालोनी की महिला मंडल द्वारा प्रथम वर्ष सावन माह के तीसरे सोमवार को दल्ली रोड में स्टाल लगाकर वृहद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन में करीब 12 बजे से शुरु हुआ प्रसाद ग्रहण का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर हेमलता चंदेल,सुषमा योगी, नीता देशमुख,कुसुम देशमुख,चित्ररेखा गजेंद्र, दीव्यानी शर्मा,दलेश्वरी शर्मा,कोशकी सोनबोईर, पायल गजेंद्र,भावी देशमुख,नयन देशमुख,चेष्टा देशमुख,कंचन साहू, हर्षा चंदेल,भावना ठक्कर सहित अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!