प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नीत नए आयाम.. बसंती बाला भेड़िया*

डौंडीलोहारा विधानसभा के वनांचल क्षेत्र से जिला पंचायत बालोद की सदस्य बसंती बाला भेड़िया ने कहा छतीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को देश ही नहीं विदेशों में अपनी पहचान दिलाकर छत्तीसगढ़ वासियों का सर गर्व से उठाने में लगे छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा प्रदेश का हर नागरिक कर रहा है ।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ध्यान रखते हुए नई नई योजनाएं लाकर लोगो के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में भरसक प्रयास किया है और सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेकर छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल है । छत्तीसगढईया ओलंपिक की शुरुवात कर लुप्त होती खेल को पुनः गांव गांव तक पहुंचा रही है अब हमारी पारंपरिक खेलों में गावों के बच्चे,युवा और महिलाएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं जिससे उनकी शारीरिक विकास है रहा है उनमें प्रतिस्पर्धा कर आगे बढ़ने की ललक उत्पन्न हो रही है ।
*कांग्रेस सरकार में महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से समृद्ध*
जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने महिलाओं के आर्थिक एवम सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है
गौठानों को आजीविका का केंद्र बनाकर उनमें रोजगार का अवसर स्व सहायता की महिलाओं को दिया है गौठानों के बाद महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना कर प्रदेश के अधिकांश स्थानों में पुनः महिलाओं को उनके संचालन का जिम्मा देकर आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने जा रही है स्व सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के साथ साथ रोजगार करने हेतु उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में आसानी से ऋण उपलब्ध करा रही है ताकि उन्हें व्यवसाय संचालन में कही तकलीफ न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!