प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

संभागीय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में डौंडी ब्लाक के बालिकाओं का रहा दबदबा… फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग को हराये

संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 21/07/2023 को जुंगेरा (बालोद) में आयोजित की गई थी l जिसमें बालोद, दुर्ग, मानपुर – मोहला, राजनांदगांव, बेमेंतरा जिले की अंडर 17 बालिका फुटबॉल की टीमों ने शिरकत की l विगत वर्ष की विजेता होने के कारण बालोद को बाई मिला जिससे सीधे सेमी फ़ाइनल में मानपुर – मोंहला को हराकर फ़ाइनल मैच में दुर्ग की मजबूत टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से गर्ल्स फुटबॉल क्लब – डोंडी की बालिकाओं ने अपने जोरदार खेल से जीत दर्ज करने में सफ़लता प्राप्त किये l
आने वाले समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल 5 ज़िलों के खिलाड़ियों से चयन कर दुर्ग जोन की टीम बनाई जाएगी जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे l
डोंडी की बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल के दम फाइनल मैच में सुविधा और कीट, खेल समान के अभाव में भी अपनी हिम्मत और मेहनत से जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र, नगर, जिला का मान बढ़ाया यहां की बेटियाँ हर साल क्षेत्र का नाम रौशन करते आ रहे हैं, अपनी प्रतिभा को साबित किए जा रहीं हैं परंतु आज तक कोई भी मदद बालिकाओं के फुटबॉल के लिए मिलना तो दूर आज तक कोई पूछने भी नहीं आता, अब तो मैदान में खेलने के लिए जगह भी नहीं मिलता l जीत दर्ज करने और आने वाले प्रतियोगिता में चयन हो इसके लिए टीम के सभी साथियों, नगर के समस्त खेल प्रेमियों, क्लब की अध्यक्ष  ममता जैन, उपाध्यक्ष हेमन्त तन्ना, सदस्यगण, कोच,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एन. के. ठाकुर,जिला शिक्षा, क्रीड़ा अधिकारी, जिला क्रीड़ा समन्वयक जेना जी,ब्लाक शिक्षा, क्रीड़ा अधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि  सोनी, सोमेश् सोरी, रूपेश नायक, पिंटु भूआर्य, समीर धुर्वा, दिनेश अग्रवाल, नीलेश गौर, नायडू दल्ली,मिनटु, दीपक नेताम,वैष्णव, यदू, सोनवानी सर जी, अंकित तिवारी सभी प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष सहयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं व बधाइयाँ प्रेषित किये हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!