Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की आत्मकथा ‘बैटल नॉट यटओवर’ का हुआ विमोचन

रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा लिखित आत्मकथा ‘बैटल नॉट यटओवर’ का रविवार को विमोचन किया गया। इंडियन कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल की ओर से यहां आयोजित सेमिनार में राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं ओडिशा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी गोपाल गौडे ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर हरिचंदन का अभिनंदन भी किया गया।
मूल रूप से उड़िया भाषा में लिखी इस आत्मकथा का अंग्रेजी अनुवाद प्रसिद्ध लेखक एवं अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर भगवान जय सिंह ने किया है। इस अवसर पर हरिचंदन ने कहा कि अपनी आत्मकथा में उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और उनसे मिली सीख को साझा किया है।
उन्होंने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय परशुराम हरिचंदन की देशभक्ति से प्रेरित थे जिन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया। उन्होंने कहा “मेरे रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की प्रेरणा से यह पुस्तक इस रूप में सामने आई है।
सेमिनार को डॉ विजयानंद सिंह ने संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्यपाल हरिचंदन की पुस्तक के बारे में दिये गये संदेश का वाचन किया। केन्द्रीय साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव, प्रख्यात लेखक प्रो.डॉ. विजयानंद सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!