प्रदेश रूचि

जंगल मे फड़ सजाकर खेल रहे थे जुआ …पुलिस ने दी दबिश..8 जुआरियो को किया गिरफ्तार..

बालोद-जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नरसुटोला के जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआवरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने 08 जुआरियो से 11 हजार 500 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त किया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप नारायण ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम नरसुटोला के जंगल में आम जगह पर कुछ जुआवरियो द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश में जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाप एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो 08 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे गये। जिसमे मधुकर सोनटेके पिता सोमनाथ सोनटेके उम्र 50 वर्ष ग्राम बेंदरकट्टा थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव ,हेमलाल मंडावी पिता आशा राम मंडावी उम्र 21 वर्ष अम्बागढ़ चौकी , राधेश्याम सिन्हा पिता स्व. अक्तु राम सिन्हा उम्र 35 वर्ष कौड़ीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़, जीवन सिन्हा पिता हिरा सिंह उम्र 55 वर्ष कौड़ीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी , तुमेश्वर निर्मलकर पिता रामाधार उम्र 25 वर्ष गोडलवाही थाना डोगरगांव, अलक निषाद पिता राजकुमार उम्र 33 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना खडगांव जिला मोहला मानपुर,जगेश्वर सिन्हा पिता धनेश सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन आटरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी ,भीखम देवांगन पिता यादराम उम्र 32 वर्ष साकिन पथरी थाना डोगरगांव का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं 11 हजार 500 रूपये नगदी जप्त कर धारा 3 ( 2 ) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में उपनिरीक्षक दिलीप नारायण प्र. आर. यज्ञदत्त ठाकुर, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, आर. सुनील नेताम, आर अजय बघेल, आर. उत्तम पटेल, आर. ओमप्रकाश कौमार्य आर. अन्नू उइके का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!