प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

देर शाम पोटिया चौक में हुए सड़क हादसे में बालोद के एक युवती की हुई मौत दो अन्य घायल..घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पहुंचे अस्पताल

 

दुर्ग शहर के पोटिया चौक स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे एक कार से दो मोटर साइकिल टकराने से मोटरसाइकिल सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार 2 लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में कार व दोनों मोटर साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस हादसे में  मृतिका ज्योति साहू 25 वर्ष रेगाखार बालोद की निवासी बताया जा रहा है वही घायल कोमेश साहू रेगाखार बालोद तथा महेश साहू दुर्ग के घासीदास वार्ड कसारीडीह  निवासी बताया गया हैं। इस।हादसे में कोमेश साहू को गंभीर  चोटे आने से रायपुर मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया है।

जबकि अन्य घायल महेश साहू का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज जारी है। देर शाम हुए यह।हादसा इतना गंभीर था घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। वही घटना की खबर  विधायक अरुण वोरा को जब मिला विधायक वोरा कसारीडीह वार्ड 42 में हो रहे उपचुनाव का प्रचार में जुटे थे लेकिन इस घटना की जानकारी मिलते ही चुनाव प्रचार  छोड़ कर तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां घायलो के उवचार की व्यवस्था बनाने में जुट गए । विधायक वोरा ने घटना की सूचना कलेक्टर और एसपी को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!