Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पीडीएस अंतर्गत जून माह में राशन उठाव के मामले में बालोद जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान,15 जून तक जिले के कुल 01 लाख 42 हजार 457 राशन कार्डधारियों ने किया राशन का उठाव

 

बालोद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जून माह में राशन उठाव के मामले में बालोद जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि 15 जून 2023 तक बालोद जिले के कुल 01 लाख 42 हजार 457 राशन कार्डधारियों के द्वारा राशन का उठाव कर लिया गया है। जो कि कुल राशन उठाव का 66.24 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत कुल 474 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने संचालित है। कुल संचालित 474 उचित मूल्य की दुकानों से माह जून 2023 हेतु प्रचलित कुल 02 लाख 15 हजार 168 राशन कार्डधारियों को राशन का वितरण किया जाना है। ठाकुर ने बताया कि गत माह में जिले में अधिकतम 93 से 94 प्रतिशत राशनकार्डधारी द्वारा राशन का उठाव किया गया है, कुछ एपीएल राशनकार्डधारी के द्वारा चावल का उठाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा माह जून 2023 का राशन उठाव नहीं किया गया है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से समय पूर्व राशन प्राप्त कर सकते हंै। उन्होंने निर्बाध रूप से राशन प्राप्त करने हेतु शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आधारकार्ड के साथ पहुंचकर अपना एवं अपने परिवार का अनिवार्य रूप से ई-केवायसी कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के द्वारा सुबह एवं सायं काल को घर-घर जाकर ई-केवायसी की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!